मैक्लुस्कीगंज 4 फरवरी 2024 फ़ोटो 1 - गिरफ्तार तीनो अपराधकर्मी. मैक्लुस्कीगंज पुलिस ने लोहा चोरी करते तीन चोरों को रंगे हांथ पकड़ा, भेजा जेल. मैक्लुस्कीगंज थाना प्रभारी राणा जंग बहादुर सिंह से मिली जानकारी के अनुसार मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के धमधमियां 4 नम्बर बैरियर गेट का वेट लिफ्टिंग (लोहा) को अज्ञात चोरों द्वारा काटने की आवाज मिलने के पश्चात मैक्लुस्कीगंज टू राजधर रेलवे लाइन में कार्यरत कर्मियों ने चोरी के आभास होने की सूचना स्थानीय पुलिस को दिया. तत्पश्चात दिशा निर्देश पर सअनि दिनेश कुमार मंडल ने त्वरित कार्रवाई कर गेट से वेट लिफ्टिंग लोहा चोरी करते हुए तीन चोरों को रंगे हाथ पकड़ लिया. पकड़े गये चोरों में खलारी बाजारटांड़ निवासी सयुब खान उर्फ ढेला, खलारी थाना क्षेत्र के जी टाइप निवासी तौफीक अंसारी पिता रफीक अंसारी, व मुंडा धौड़ा निवासी शकिम खान पिता हाफिज खान शामिल हैं. उनके पास से बैरियर लिफ्टिंग वेट (लोहा) सिबिजेड मोटर साइकिल नम्बर जेएच01ए एफ 2726 के अलावे दस पीस रेंच बरामद किया गया है. घटना को लेकर सीसीएल के अशोक ओसीपी राजधर साइडिंग के सुरक्षा प्रभारी रामजतन गंझू ने मैक्लुस्कीगंज थाना में लिखित मामला दर्ज कराया है. पड़के गये तीनों अपराधकर्मियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
