रांची : रांची जिला बल में मांडर के पुलिस सर्किल इंस्पेक्टर अवधेश ठाकुर सेवानिवृत्त हो गए। वे एकीकृत बिहार में पुलिस विभाग में एएसआई के पद पर बहाल हुए थे और वर्ष 1994 में कालबद्ध प्रोन्नति में पुलिस इंस्पेक्टर बने थे। रांची के ग्रामीण एसपी मनीष टोप्पो ने समाहरणालय में इंस्पेक्टर अवधेश ठाकुर को प्रतीक चिन्ह एवं शॉल भेंटकर सम्मानित किया।
