मैक्लुस्कीगंज 30 जनवरी 2024 फ़ोटो 1 घायलवस्था में निरंजन कुमार. मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के बहेराटांड में हथियार के बल पर पेटीएमकर्मी से बाइक की लूट. घटना देर शाम 8: 13 की बताई जाती है. प्राप्त जानकारी के अनुसार धमधमियां निवासी निरंजन कुमार लातेहार जिला के बालूमाथ थाना क्षेत्र के केरी गांव से अपने कार्यों को निबटारा कर वापस अपने घर धमधमियां लौट रहा था. इसी क्रम में मैक्लुस्कीगंज के बहेराटांड़ के रास्ते धमधमियां जाने वाली मार्ग पर अज्ञात हथियार बन्द अपराधियों ने निरंजन के साथ मारपीट किया. व उसकी स्प्लेंडर मोटर साइकिल (नम्बर 5942) को लूटकर भाग गए. घटना की सूचना मिलने पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घायल निरंजन को अस्पताल भेजवाया. भुक्तभोगी ने बताया कि अपराधियों की संख्या तीन थी, सभी छोटे हथियारों से लैस मंकी टोपी पहने हुए थे.
