मैक्लुस्कीगंज 27 जनवरी 2024 मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के धुर्वामोड़ स्थित टॉवर से बैटरी की चोरी, मामला दर्ज. प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त थाना क्षेत्र के कोनका धुर्वामोड़ स्थित जिओ टॉवर में लगे तीन बैटरी की चोरी अज्ञात चोरों ने कर लिया. घटना को लेकर कम्पनी के टेक्नीशियन मिथलेश कुमार स्थानीय थाना में मामला दर्ज कराया है. वहीं पुलिस मामले को लेकर छानबीन शुरू दिया है.