मैक्लुस्कीगंज 26 जनवरी 2024 फ़ोटो 1 - बॉबी गॉर्डन के घर में दर्ज न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेसि. फ़ोटो 2 - मैक्लुस्कीगंज के नावाडीह में -1 रिकॉर्ड किया गया. 26 जनवरी की पूर्व रात की ठंड अबतक की सबसे ज्यादा ठंड वाली रात महसूस किया गया. मैक्लुस्कीगंज में ठंड ने एक बार पुनः कहर बरपाना शुरू कर दिया है, बढ़ी कनकनी, ठिठुरे लोग. मैक्लुस्कीगंज के तापमान में लगातर गिरावट हो रही है. गुरुवार को मौसम ने करवट ली है. लगातार तापमान में गिरावट महसूस की जा रही है, शुक्रवार की सुबह लगभग 6:15 बजे मैक्लुस्कीगंज निवासी एंग्लो समुदाय के बॉबी गॉर्डन के घर मे लगे तापमान मापक यंत्र से लगभग 2.5 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया. वहीं नावाडिह में माईनस वन (-1) न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया. सुबह व संध्या में शीतलहरी के कारण कनकनी रह रही है, दिन में कड़ी धूप निकलने पर लोगों को राहत मिल रही है, आमजन अपने कार्यों को जल्द निबटाने में व्यस्त दिख रहे हैं. ठंड के प्रकोप से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया, स्वेटर, टोपी व मफलर से ढंके देखे गये. मालूम हो कि मैक्लुस्कीगंज में ठंड का प्रकोप पिछले तीन दिनों से बढ़ा हुआ है. ठंड बढ़ने से बच्चे बुढ़ों के साथ साथ पालतू पशुओं में भी असर देखने को मिल रहा है.
