मैक्लुस्कीगंज 22 जनवरी 2024 फ़ोटो 3 - एलईडी में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण, लपरा शिव। मंदिर. फ़ोटो 4 - लंगर, लपरा शिव मंदिर. अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर लपरा शिव मंदिर में एलईडी के माध्यम से सीधा प्रसारण चलाया गया, जाह्नवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सहित अन्य देखने वालों की उमड़ी भीड़. संध्या में दीप प्रज्ज्वलित किया गया. लपरा शिवालय परिसर में पूरे दिन लंगर चलाया गया वहीं संध्या में आरती के पश्चात खीर का वितरण किया गया. इस अवसर पर मंदिर समिति के अलावे भारी संख्या में रामभक्त शामिल थे. मुख्य रूप से जितेन्द्रनाथ पांडेय, मनोज गिरी, सुरेंद्र यादव, अमित गुप्ता, रामबिलास गोप, सुनील गिरी, नवीन गिरी, अनिल गंझू, विजय, रामसेवक गुप्ता, सुबोध रजक, भोला गंझू, कपिंदर साहू, अजय साहू, रमेश गुप्ता, गणेश गुप्ता, सुदेश शर्मा, दौलत शर्मा, संदीप राजदान, मंटू साहू, हरेंद्र उरांव, सहित बड़ी संख्या में रामभक्त शामिल थे. शोभायात्रा के दौरान स्थानीय प्रशासन मुस्तैद थी.