मैक्लुस्कीगंज 20 जनवरी 2024 फ़ोटो 1 - विदाई लेने वाले छात्रों संग एकेडमी के शिक्षक. मैक्लुस्कीगंज स्थित डॉन बॉस्को एकेडमी के दशवीं कक्षा के छात्रों को एक समारोह आयोजित कर विदाई दी गई. कार्यक्रम की शुरुआत सहायक प्राचार्य जोशी टीडी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. तत्पश्चात एकेडमी के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग व सांस्कृतिक गीत व नृत्य प्रस्तुत किया. सहायक प्रचार्य जोशी टीडी ने बताया कि मैक्लुस्कीगंज डॉन बॉस्को एकेडमी कोनका का यह 23 वां बैच होगा जो आईसीएसई परिक्षा 2024 में शामिल होगा. इस वर्ष एकेडमी से कुल 106 विद्यार्थी आईसीएसई दशवीं की परीक्षा में शामिल होंगे. इससे पूर्व विदाई लेने वाले सभी छात्रों को उपहार व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. मौके पर संयुक्त रूप से केक काटा गया. इस अवसर पर उपस्थित शिक्षक अरुण कुमार, नन्दलाल गुप्ता, केपी मोहंती, राकेश साह, नीतू सिंह, मनोज कुमार, जीना जोशी, केनेथ जेंनिग्स, शांति लकड़ा, विजय कुमार, मैक्सवेल डेविडसन, रजनी शाह सहित अन्य शिक्षकों ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामना दी.
