मैक्लुस्कीगंज 20 जनवरी 2024 फोटो 2 - बैठक करते समिति के सदस्य. लपरा शिव मंदिर परिसर में पूजा समिति का एक बैठक जितेन्द्रनाथ पांडेय की अध्यक्षता में किया गया. बैठक में श्री राम जन्मभूमि में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चर्चा किया गया. तत्पश्चात सर्वसम्मति से रविवार को शोभायात्रा यात्रा निकालने व इसके सफल आयोजन का प्रारूप तैयार किया गया. अध्यक्षता कर रहे जितेन्द्रनाथ पांडेय ने बताया कि मोटरसाइकिल शोभायात्रा मंदिर परिसर से आशीर्वाद प्राप्त कर लपरा विकास नगर, कोनका देवी मंडप होते हुए वन कार्यालय, हनुमान जी मंदिर, हेसालौंग दामोदर नाथ शिव मंदिर सहित अन्य जगहों पर जाएगी. जिसमे भारी संख्या में रामभक्तों से शोभायात्रा में शामिल हो भक्ति दिखाने का आग्रह किया है. बैठक में सुदेश शर्मा, विजय गुप्ता, मुकेश गिरी, मनोज गिरी, अमित गुप्ता, मधुसूदन चौरसिया, दौलत शर्मा अन्य मौजूद थे.
