मैक्लुस्कीगंज 17 जनवरी 2024 फ़ोटो 2 - पुरस्कार देते अतिथियों संग प्र समिति के अध्यक्ष सहित अन्य. जाह्नवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मैक्लुस्कीगंज में वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन किया गया. समारोह की शुरुआत विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जितेन्द्रनाथ पांडेय व प्रीतम साहू ने संयुक्त रूप से भारत माता के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित, पूजन कर हनुमान चालीसा के साथ किया गया. समारोह में छात्रों के बीच बोड़ा दौड़, टॉफ़ी दौड़, सौ मीटर, दो सौ व चार सौ मीटर रेस, रिले रेस, ऊंची कूद, लम्बी कूद, सुई धागा दौड़, गणित दौड़, चम्मच दौड़ आदि प्रतियोगिता आयोजित की गई. समारोह में उपस्थित विद्यालय के संरक्षण रामसेवक प्रसाद, अध्यक्ष जितेन्द्रनाथ पांडेय, सचिव सरजू प्रसाद साहू, सह सचिव दीपक प्रसाद, कोषाध्यक्ष कुलदीप प्रसाद साहू सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य लखन कुमार गुप्ता उपस्थित थे. वहीं समारोह में आये मैक्लुस्कीगंज थाना के सब इंस्पेक्टर सुमीत कुमार भगत ने आशीर्वचन देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया. धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य लखन कुमार गुप्ता ने किया. समारोह को सफल बनाने में संयोजक संजय प्रसाद साहू का सराहनीय योगदान रहा. इस अवसर पर शिक्षक रमाशंकर सिंह, सरिता गुप्ता, ममता गुप्ता, विजय कुमार, सुशीला कुजूर, पिंकी, रितिका कुमारी,  लाल रत्न, सरिता कुमारी उपस्थित थे.