मैक्लुस्कीगंज 15 जनवरी 2024 बुढ़मू के सारले से राम लला के दर्शन के लिए अयोध्या पैदल निकले पिता पुत्री, खलारी व मैक्लुस्कीगंज के बजरंगियों ने किया स्वागत. पिता पुत्री की राम भक्ति ऐसी की बुढ़मू प्रखंड के सारले गांव से पैदल ही राम लला के दर्शन की लालसा ले अयोध्या के लिए निकले पड़े. पिता पुत्री के हाथ में वीर बजरंगबली का झंडा लिए और पीठ पर आवश्यकता के अनुसार सामान से भरा बैग टांगे पैदल यात्रा के लिए निकल पड़े. बुढ़मू प्रखंड के सारले गांव से अयोध्या दर्शन के लिए कृष्णा सिंह अपनी पुत्री 13 वर्षीय अंकिता कुमारी दोनो पैदल चलकर राम भगवान के दर्शन के लिए निकले है. खलारी पहुंचते ही यह जानकरी विहिप व बजरंगदल के सदस्यों को मिला,दल के राँची जिला संयोजक बिनोद विश्वकर्मा ने खलारी के बजरंगियों के साथ महावीर नगर (अमृत नगर ) के पास दोनो पिता पुत्री को फूल का माला एवम भगवा गमछा छोटी बच्ची को चुनरी देकर स्वागत किया. उसके बाद बनिया धौड़ा में स्थित मंदिर में दोनो पिता पुत्री ने पूजन किया. तत्पश्चात सभी हिन्दू कार्यकर्ता उनके साथ पैदल चलकर खलारी बैंक चौक तक गए. राम नाम के जयकारों के साथ मंगलमय यात्रा की कामना किया गया. मौके पर खलारी प्रखण्ड संयोजक अमित लोहरा ,दीपक तूरी, ऋतिक दीपु साव विनीत कुमार, मनोज कुमार, मिथलेश कुमार, विक्की कुमार, विजय कुमार, किशन कुमार, रवि कुमार, बजरंगी कुमार, करण कुमार, आकाश कुमार, बंटी कुमार, सत्यम कुमार, विशाल कुमार, यश कुमार, दीपक लोहरा, कुणाल कुमार, प्रकाश कुमार, अंकित कुमार सहित बड़ी संख्या में रामभक्त शामिल हुए.
