विज्ञान प्रदर्शनी बच्चों में जिज्ञासा जगाती है- अनिल सिंह. रॉयल प्रोगेसिव स्कूल में आयोजित हुआ विज्ञान प्रदर्शनी रॉयल प्रोगेसिव स्कूल मोहननगर में विद्यार्थियों के द्वारा बनाये गए आकर्षक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. इस प्रदर्शनी में 50 मॉडल और 12 स्टॉल लगाए गए थे. जिसमें चंद्रयान, पर्यावरण संरक्षण, स्वछता, प्रदूषण रोकथाम, पानी बचाव, सहित विभिन्न प्रकार के मॉडल प्रस्तुत किये. इस आयोजन का उद्घाटन केडीएच परियोजना पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह ने फीता काट कर किया. इस दौरान केडीएच पीओ ने विज्ञान प्रदर्शनी मेला पर कहा कि विद्यालय में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित से बच्चों में जिज्ञासा जागती है. साथ ही बच्चों में छुपी प्रतिभा में निखार आता है. वही विद्यालय के अध्यक्ष नंदलाल चौहान ने कहा आज का युग विज्ञान का युग है और इस तरह के आयोजन से उन्हें रक प्लेटफॉर्म मिलेगा. अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया. बच्चों द्वारा बनाये गये विभिन्न मॉडल की सराहना की. प्राचार्य रामबली चौहान ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों के अंदर रचनात्मक शैली का विकास करने के साथ वैज्ञानिक सोच को बढ़ाना है. बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को विद्यालय की ओर से पुरस्कृत किया गया. मौके पर नसीब चौहान, रमेश चौहान, मनिंदर सिंह, प्रदीप नायक, धीरज सिंह, भैरो बनर्जी, अरुण कुमार चौहान, धनंजय कुमार, कंचन कुमारी, नीतू कुमारी, सुरति, हरप्रीत, अनुप्रित, संजू, श्रद्धा, निधि सहित विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका मौजूद थे.
