मैक्लुस्कीगंज 11 जनवरी 2024 मायापुर पंचायत के राजकीय कृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोनका परिसर में ग्रामीणों का एक बैठक किया गया. बैठक की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामदेव गंझू ने किया. बैठक में मुख्य रूप से ग्रामीणों ने शिक्षकों को समय पर विद्यालय नहीं पहुंचने पर नाराज़गी व्यक्त किया. बैठक में दो ही शिक्षक नियुक्त है इस पर शिक्षकों की संख्या बढ़ाने सहित महिला शिक्षक की मांग पर विभाग को आवेदन देने पर विचार विमर्श कर प्रस्ताव लाया गया. समिति के अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षकों के साथ साथ अभिभावक भी अपने बच्चों को साफ सफाई का ध्यान रखकर गांव के ही विद्यालय में भेजे. गणतंत्र दिवस आदि कार्यक्रम में पोषक क्षेत्र के अभिभावकों से विद्यालय में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील किया गया. वहीं ग्रामीणों ने विद्यालय परिसर में प्याऊ का उचित व्यवस्था करने की बात कहा. बैठक में प्रधानाचार्य अनिल मिश्रा, शिक्षक रुपेश गिरी, बैठक में वार्ड सदस्य पूनम देवी, श्यामलाल गंझु, भोला गंझू, रत्नी देवी, बिलासो देवी, बिसनी देवी, लाला गंझू, रामलाल गंझू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.