नक्सली बंदी का क्षेत्र में असर नहीं, सामान्य रहा वाहनों का परिचालन मैक्लुस्कीगंज में शुक्रवार को नक्सली बंदी का असर देखने को नहीं मिला। सामान्य दिनों की तरह बाजार खुले रहे,वाहनों का परिचालन होता रहा। लोगों ने नक्सली बंदी की परवाह न करते हुए सामान्य दिनों की तरह अपना काम किया। प्रखंड मुख्यालयों में भी सरकारी कार्यालय बैंक पोस्ट ऑफिस और दुकानें सामान्य दिनों की तरह खुली रहीं। विभिन्न मार्गो की बसों का परिचालन भी सामान्य रहा। मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के हेसालौंग में लगने वाला साप्ताहिक हाट बाजार भी अन्य दिनों की तरह सामान्य तरीके से लगा जहां लोग अपनी जरूरत की खरीदारी करते दिखे।  स्थानीय थाना की पुलिस भी सरकारी कार्यालयों, बैंक, पोस्ट ऑफिस सहित पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के दृष्टिकोण से पेट्रोलिंग में लगी रही।