श्री कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी जोरों पर अशोक अनन्त, हंटरगंज(चतरा) श्री कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर ग्राम तुलसीपुर श्री राधेकृष्ण मंदिर परिसर बथान मे श्री कृष्ण सुदामा सखा संघ के तत्वावधान मे श्री कृष्ण जन्मोत्सव सह सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी चल रही है। दिनांक 7 सितंबर दिन गुरुवार को भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाना है । इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम शानदार दुगोला महामुकाबला का भी आयोजन किया गया है जिसमे बिहार बलिया के सुप्रसिद्ध कलाकार ब्याश गुड्डू हलचल बनाम ब्याश सिरिजानन्द पाण्डेय का आगमन हो रहा है। तुलसीपुर मे श्री कृष्ण जन्मोत्सव भव्य रूप मे होता रहा है जिसके आयोजन मे मुखिया श्री कंचन यादव का निरंतर मुख्य भूमिका रहा है। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर पूर्व मुखिया श्री कंचन यादव के आदेशानुसार कमिटी का पूर्ण गठन कर सभी को पदभार दिया गया है जिसे लेकर कमिटी के सभी सदस्य व कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका मे हैं।