सब्जी फलों के दामों ने लोगों की परेशानी पहले से बड़ा रखी थी दूसरी तरफ आटा दाल तेल के दामों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है ।आम आदमी का बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है दरअसल एक तरफ टमाटर और सब्जियों के दामों ने जाएगा पहले ही खराब कर रखा था अब दूसरी तरफ रोजमर्रा के इस्तेमाल में होने वाले चावल आटा दाल तेल और मसालों के दामों में भी तेजी आई है। किराना स्टोर को मिले दामों में अगर बताया जाए तो बीते 3 महीनों से आटा और चावल के दामों में वृद्धि आई है जो आम आदमी की जेब पर भारी पड़ रही है तुवर का दाल फिलहाल 180 190 रुपए किलो है इसका दाम पिछले महीने ₹150 से ₹160 किलो था अरहर दाल में भी वृद्धि हुई है चना दाल ₹190 किलो बिक रहा है पहले 150₹ रुपए किलो था। इसी के साथ साथ आटा के दामों में भी वृद्धि हुई है।5 केजी आटा पहले 215 रुपए का था तीन महीने बाद 225 का हो गया इसी तरह से चावल के दामों में भी 10 से 15 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है।मसालों में जीरा में 40 फीसदी तक वृद्धि हुई है।पहले जीरा 100 ग्राम 45 का था अब 90 रूपए हो गया है।
