रांची। सीसीएल प्रबंधन ने कई डॉक्टरों को एरिया मेडिकल ऑफिसर का चार्ज दिया है इसका आदेश जारी कर दिया गया है यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। सेंट्रल हॉस्पिटल डकरा की चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर थेडोर एक्का को एन के एरिया का एएमओ का चार्ज दिया गया है। इन्हे एनके. जीएम. को रिपोर्ट करने को कहा गया है। सेंट्रल हॉस्पिटल डकरा की डिप्टी चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर प्रभा कुमारी को मगध संघमित्रा और आम्रपाली चंद्रगुप्त एरिया का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है,और वह अस्पताल में तैनात रहेंगी।