रेन वाटर हार्वेस्टिंग क्या है? रेन वाटर हार्वेस्टिंग खेती का एक नया और आधुनिक तरीका है। इसे वर्षा जल संचय भी कहते है। रेन वाटर हार्वेस्टिंग क्या है ? तथा इसके फायदे क्या क्या है? जैसा कि आप सभी जानते हैं, पृथ्वी पर जल स्तर में लगातार कमी होती जा रही है। हमारे देश में कई क्षेत्रों में अधिक वर्षा होने के कारण बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। वहीं कई क्षेत्रों में भयंकर सूखा होने के कारण एक-एक बूंद के लिए हमें संघर्ष करना पड़ता है। ऐसे में पानी की कमी की समस्या को दूर करने के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग एक बेहतर विकल्प है। अब सवाल यह उठता है कि आखिर क्या है रेन वाटर हार्वेस्टिंग क्या हैं और इसके क्या फायदे हैं? अगर आप अभी तक इन सवालों के जवाब से अवगत नहीं हैं तो द रुरल इंडिया के इस लेख में रेन वाटर हार्वेस्टिंग से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां विस्तार से जानें। रेनवॉटर हार्वेस्टिंग बारिश के पानी को जमा करने का एक तरीका है। जिसका इस्तेमाल बाद में खेती के लिए किया जाता है। इस विधि में जल का सरंक्षण किया जाता है। इससे धरती में पानी का स्तर भी बढ़ जाता है। दूसरे शब्दों में कहें तो रेन वाटर हार्वेस्टिंग विधि के द्वारा वर्षा के जल को संरक्षित किया जाता है। वर्षा के जल को अपनी आवश्यकता के अनुसार हम विभिन्न कार्यों में उपयोग कर सकते हैं। कृषि क्षेत्र में रेन वाटर हार्वेस्टिंग के क्या फायदे हैं? सिंचाई के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं होने पर या सूखे की स्थिति में हम वर्षा के संरक्षित जल के द्वारा पौधों की सिंचाई कर सकते हैं। वर्षा के जल से फसलों की सिंचाई करने पर सिंचाई के लिए पानी पर होने वाले खर्च में कमी आती है। पशुओं के पीने के लिए भी हम वर्षा के संरक्षित जल का प्रयोग कर सकते हैं। पशुओं को नहलाने के लिए वर्षा के जल का उपयोग किया जा सकता है। रेन वाटर हार्वेस्टिंग के फायदे वर्षा के संरक्षित जल का उपयोग व्यावसायिक कार्यों में कर सकते हैं। वर्षा के जल को संरक्षित कर के घर की साफ-सफाई, स्नान करना, कपड़े धोना, बरतन साफ करना जैसे कई घरेलु कार्य भी किए जा सकते हैं। वर्षा के पानी को भूमि के अंदर भेजकर हम जमीन के अन्दर मौजूद मीठे पानी के स्तर को बढ़ा सकते हैं। वर्षा का जल प्रयोग करने से सप्लाई का पानी या भूमि के अंदर के पानी की बचत होती है।