रांची। बड़ी खबर यह है कि रांची के मेन रोड में स्थित 184 साल पुराने जिला स्कूल में गुरुवार को आग लग गई। ऊंची लपटों ने स्कूल के लगभग सभी कमरों को अपनी चपेट में ले लिया इससे स्कूलों में अफरा तफरी फैल गई जब आग लगी उस समय छात्र कमरे में ही थे शिक्षकों ने सभी छात्रों को कमरों से बाहर निकाला इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। 1 घंटे बाद पहुंचे दमकल के वाहनों ने आग को बुझाया स्कूल में जब आग लगी तो लपटें इतनी ऊंची उठ रही थी कि पूरा विद्यालय परिसर धुएं से भर उठा पहले एक कमरे में आग लगी थी और फिर वह फैल गई इससे चारों कक्षाएं छठी ,सातवीं, आठवीं और नौवीं कक्षाएं जलकर खाक हो गई। जिन कमरों में आग लगी सभी सामग्री क्लासरूम में थे और इनमें लगे प्रोजेक्टर क्षतिग्रस्त हो गए आग को बुझाने में लगभग 4 घंटे से अधिक का समय लगा आग क्यों लगी इसके कारणों का पता अभी तक नहीं चल पाया है समझा जाता है शार्ट सर्किट इसकी वजह है। आप सभी को बताते चलें कि जिला स्कूल रांची का स्थापना अंग्रेजी शासनकाल में 1839 में हुई थी। इस स्कूल में केवल एलिट परिवार के बच्चे पढ़ा करते थे यह स्कूल उसे समय झारखंड बिहार के नाम चिन्ह स्कूलों में हुआ करता था।
