झारखंड में लगातार बारिश कम हो रहा है डीप डिप्रेशन का असर, खेतों में दिखा पानी तो खिले किसानों के चेहरे। रांची। झारखंड में मानसून अब मजबूत हुआ है। राज्य के कई हिस्सों में तीन दिनों से हुई बारिश ने थोड़ी राहत दी है। किसानों को थोड़ी राहत मिली है सूखे खेतों में पानी पहुंचा है। पिछले 24 घंटे से बारिश हो रही है। राज्य के कई हिस्सों में धान की बुआई भी शुरू हो गयी है। रांची में दिन और रात के तापमान में भी महज दो डिग्री का अंतर दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. अभिषेक आनंद के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन झारखंड से गुजर रहा है। नदियों में बढ़ा पानी सबसे अधिक बारिश बुधवार को हुई डीप डिप्रेशन गुरुवार की सुबह तक छत्तीसगढ़ पहुंच जाएगा। पूरे सीजन में रांची में सबसे अधिक बारिश बुधवार को 32.4 मिमी दर्ज की गई। जबकि राज्य में सर्वाधिक बारिश 148.4 मिमी पश्चिमी सिंहभूम में हुई। इधर, भारी बारिश के कारण नदिया भी उफनाने लगी हैं। जमशेदपुर में खरकाई नदीं शाम 4 बजे खतरे के निशान तक पहुंच गई। मंगलवार की रात से स्वर्णरेखा-खरकाई नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी होने लगी थी। जिला प्रशासन ने तेज बहाव को देखने और सेल्फी लेने वालों को नदी किनारे जाने से मना किया है। एनडीआरएफ को भी अलर्ट पर रहने को कहा गया है। कैसा है तापमान बुधवार को रांची का अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री, न्यूनतम 23.5 डिग्री, जबकि बारिश 32.4 मिमी, जमशेदपुर का अधिकतम 27.4 डिग्री, न्यूनतम 26 डिग्री और बारिश 33 मिमी, डालटेनगंज का अधिकतम 29.4 डिग्री, न्यूनतम 24.5 डिग्री और बारिश 15 मिमी रिकॉर्ड किया गया है। डीप डिप्रेशन का असर आज से कम होगा मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, गुरुवार से डीप डिप्रेशन का असर झारखंड में कम हो जाएगा। उसके बाद राज्य में मध्यम दर्जे की बारिश होगी। हालांकि, कहीं-कहीं भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है। वहीं, गर्जन और वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है। चाईबासा, रांची, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, चतरा कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। 3 अगस्त को सामान्य बादल छाए रहेंगे और मध्यम दर्जे की बारिश होगी। अधिकतम तापमान 27 डिग्री, न्यूनतम 23 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं 4 और 5 अगस्त को गर्जन के साथ यो बारिश होगी। सामान्य बादल छाए रहेंगे।