रांची। रांची के सांसद संजय सेठ नई दिल्ली में केंद्रीय रेल एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान सांसद ने उन्हें रांची सहित पूरे झारखंड में रेल परियोजनाओं की सौगात के लिए धन्यवाद दिया हटिया और पिस्का स्टेशन के लिए पुनर्विकास की योजना स्वीकृति के लिए भी जनता के तरफ से आभार जताया इस दौरान उन्होंने ज्ञापन दिया चुटिया के कृष्ण पुरी में बनने वाले फ्लाईओवर और इसकी जरूरत से उन्हें अवगत कराया साथ ही साथ खलारी मैक्लुस्कीगंज में फ्लाईओवर निर्माण तथा कई एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव के बारे में ज्ञापन दिया। इस पर केंद्रीय रेल मंत्री ने सकारात्मक पहल करने की बात कही।