झारखण्ड राज्य के रांची जिला से सामुदायिक संवाददाता सोनू तिवारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि चतरा जिले अंतर्गत पिपरवार थाना के बचरा में एक मात्र बैंक ऑफ इंडिया का शाखा है इस बैंक में ग्राहकों की संख्या बहुत अधिक है आस पास के ग्रामीण इस बैंक से लेन देन भी करते है प्रतिदिन करोड़ो का टर्नओवर है फिर भी एक मात्र एटीएम जो लगा हुआ है वो अभी तक शुरू नहीं हुआ है जिससे पैसे निकालने के लिए ग्राहकों को घंटो लाइन में लगकर बैंक से पैसा निकालना पड़ता है अगर इस बैंक का एटीएम चालू हालत में रहता तो ग्राहकों को उतना परेशानी नहीं होता पैसे निकालने में।