मध्यप्रदेश राज्य के राजगढ़ जिला से सुलतान सिंह सिसोदिया ने निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से खिल्जीपुर तहसील के निवासी भारत सिंह से साक्षात्कार लिया। भारत सिंह ने बताया कि दिनांक 25-06 -2022 को उनके द्वारा निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। खबर में बताया गया था कि इनको खाद और बीज नही मिला है। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवाददाता ने इस खबर को सुना और प्रमुखता से खबर को लेते हुए सम्बंधित सोसाइटी तक खबर को साझा किया। खबर का असर कुछ इस प्रकार से हुआ कि अब भारत सिंह को खाद और बीज मिल गया है। समस्या का समाधान होने से भारत सिंह बहुत खुश हैं तथा निष्ठा स्वास्थ्य वाणी को धन्यवाद दे रहे हैं।