मध्यप्रदेश राज्य के राजगढ़ जिला के निवासी सज्जन सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दिनांक 06/06/2022 को उनके द्वारा निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि उनके मनरेगा मजदूरी की राशि नहीं मिली है। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवाददाता सुल्तान सिंह ने इस खबर को सुना और सम्बंधित जनपद पंचायत तक इस खबर को साझा किया। इसका असर यह हुआ है कि सज्जन सिंह को मनरेगा मजदूरी की राशि मिल गयी है। समस्या का समाधान होने से सज्जन सिंह बहुत खुश है और निष्ठा स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रहे है।