मध्यप्रदेश राज्य के राजगढ़ जिला के निवासी यशवंत सिंह जी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि कुछ दिन पहले यशवंत सिंह जी के द्वारा निष्ठां स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि इनका बिजली बिल ज्यादा आ रहा है। इस खबर को मोबाइल वाणी पर चलाया गया, जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवाद मुकेश बैरागी ने इस खबर को सुना और सम्बंधित अधिकारी को भेजा। इसका असर ये हुआ की यशवंत सिंह जी को विद्युत् मंडल ने बुलाया और इनकी समस्या का संज्ञान लिया। अब यशवंत सिंह जी का बिजली का बिल कम आ रहा है । समस्या का समाधान होने से यशवंत सिंह जी बहुत खुश है और निष्ठां स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रहे है।