निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से कनक ने बताया कि कोरोना वायरस का संबंध विषाणुओं के एक ऐसे परिवार से है, जिसका संक्रमण से जुखाम से लेकर सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्या हो सकती है। इस वायरस को कभी नहीं देखा गया है। इस वायरस का संक्रमण दिसंबर में चीन के वुहान शहर में शुरू हुआ था। कोरोना वायरस विषाणु के एक बहुत बड़े परिवार का हिस्सा है लेकिन इनमें से सिर्फ 6 विषाणु ही ऐसे हैं जो इंसान को संक्रमित कर सकते हैं। नोबेल कोरोनावायरस यानी नया वायरस पहली बार सामने आया है, जो इंसान को संक्रमित कर रहा है। डब्ल्यूएचओ ने इस कोरोना वायरस को कोविड-19 नाम दिया है।
मध्य प्रदेश राज्य के गुणा जिले सेहमारे एक श्रोता निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से कहती हैं कि कोरोना वायरस से बचने के लिए जरुरी है कि आंख या नाक पर बार-बार हाथ न लगाएं और साबुन से हाथों को अच्छी तरह साफ करते रहें
मध्य प्रदेश राज्य के गुणा जिले से शिवानी रघुवंशी ने निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से कोरोना से बचने के उपाय बताते हुए कहा कि ज्यादातर कोरोना वायरस हाथों से ही फैलते हैं अगर आपके हाथ गंदे हैं और आप किसी दूसरे व्यक्ति से अपना हाथ मिलाते हैं, तो आपके गंदे हाथों में मौजूद वायरस किसी व्यक्ति के हाथ तक पहुंच जाता है। वर्तमान समय में कोरोना वायरस का डर देश भर में फैला हुआ है ऐसे में बेहतर यही होगा कि आप किसी से हाथ मिलाने के बजाय उन्हें दूर से ही नमस्ते करें ताकि वायरस को फैलने से कम किया जा सके।
मध्य प्रदेश राज्य के गुणा जिले से रेनू शिवहरे निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से कहती हैं कि अगर कोई व्यक्ति जो कोरोना वायरस से संक्रमित है और वह छीकते समय अपना हाँथ मुँह पर रखता है एवं उसी हाँथ से किसी जगह या सामान को छूता है, तो वह स्थान या समान भी संक्रमित हो जाता है।
मध्य प्रदेश राज्य के गुना जिला से सोनाली चक्रबर्ती मोबाइल वाणी के माध्यम से बताना चाहते है कि, जब भी आप घर से बाहर जाए तो अपने साथ सैनिटाइज़र जरूर ले कर जाए। बाहर से घर के अंदर आए तब भी अपने हाथो को सैनिटाइज करना ना भूले
मध्य प्रदेश राज्य के गुना जिला से मनीषा धुरेटे मोबाइल वाणी के माध्यम से बताना चाहते है कि, आज कल बाज़ारो में लोग बहुत भीड़ लगा कर रखते है। एक दूसरे से दुरी बना कर रखने के बजाय नजदीक रहते है। लोगो को ऐसा नहीं करना चाहिए, हमेशा मुँह पर मास्क लगा कर रखे और एक दूसरे से दुरी बना कर रखे
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
