Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला से वीर सिंह ने मोबाईल वाणी के माध्यम से राम कृष्ण जी से बातचीत की। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि उनका एटीएम कार्ड नहीं मिल रहा जिसके कारण वह काफी दिनों से परेशान थे।इसके बाद उन्होंने अपनी समस्या को निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर 11 जनवरी 2021 को प्रसारित करवाया था।इसके बाद उनकी समस्या को संज्ञान में लेते हुए पोस्ट ऑफिस में सम्पर्क किया गया जिससे पता चला कि पोस्ट मैन ने इनका एटीएम कार्ड किसी अन्य राम कृष्ण को दे दिया था। तब जाकर उस व्यक्ति से वापस इनका एटीएम कार्ड मंगाया गया । इससे राम कृष्ण काफी खुश हैं और निष्ठा स्वास्थ्य वाणी का धन्यवाद कर रहे हैं।।

मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला के बमोरिया ग्राम से हमारे संवादताता ने मोबाईल वाणी के माध्यम से सागर यादव जी से बातचीत की। बातचीत में सागर यादव ने बताया कि उनका पैन कार्ड नहीं बन रहा था इस समस्या को उन्होंने निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर छः जनवरी को प्रसारित किया था। इस के बाद ऑनलाइन सेंटर पर संपर्क किया गया जिससे पता चला कि उनका आधार कार्ड में मोबाईल नंबर नहीं जोड़ा गया है जिस कारण यह समस्या आ रही है। उसके बाद आधार सेंटर में संपर्क कर उनका मोबाईल नंबर नंबर जोड़ा गया। जिसके बाद इनका पैन कार्ड बन कर आ गया है जिससे सागर जी खुश हैं पैन कार्ड ना होने के कारण उन्हें लोन नहीं मिल रहा था लेकिन अब वे लोन ले पायेंगे इसके लिए उन्होंने निष्ठा स्वास्थ्य वाणी को धन्यवाद दिया

मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला के ग्राम पृथ्वीगंज से वीर सिंह ने मोबाईल वाणी के माध्यम से प्रेम नारायण से बातचीत की। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि उन्होंने निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर 7 जनवरी 2021 एक समस्या प्रसारित करवाया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि उनको प्रधानमंत्री सम्मान निधि का पैसा नहीं मिल रहा है।इस समस्या को निष्ठा स्वास्थ्य वाणी ने सुना और उनके पंचायत के पटवारी से संपर्क करके समस्या के समाधान के बारे में पूछा तो पटवारी ने बताया कि इनका अकाउंट नंबर गलत होने के कारण अभी तक कोई भी किस्त नहीं आई थी। इसके बाद पटवारी से संपर्क करके इनका अकाउंट नंबर सही करवाया गया अब जाकर उनकी प्रधानमंत्री सम्मान निधि की दो किस्त आ गई हैं इसके कारण वह समस्या समाधान से खुश हैं और निष्ठा स्वास्थ्य वाणी का धन्यवाद कर रहे हैं।.

मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला के ग्राम बरोदिया वीर सिंह ने मोबाईल वाणी के माध्यम से युवराज धाकड़ से बातचीत की। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि उनका राशन कार्ड गुम हो गया था जिसके कारण वह काफी दिनों से परेशान थे और ना ही उनको राशन मिल पा रहा था. तब जाकर उन्होंने निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के बारे में सुना तो अपनी समस्या 23 जनवरी 2021 को प्रसारित करवाया था।इसके बाद उनकी समस्या को संज्ञान में लेते हुए संबंधित सचिव महोदय से संपर्क करके उनको नए पात्रता पर्ची दिलवाया गया। जिससे उन्हें राशन मिलने लगा कुछ दिनों बाद उनका राशन कार्ड आ गया इसलिये अपनी समस्या के समाधान से खुश हैं और निष्ठा स्वास्थ्य वाणी का धन्यवाद कर रहे हैं।।

मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला के पकारा ग्राम के निवासी श्याम बीर ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दिनांक 29/1/2021 को उनके द्वारा निष्ठां स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि इनको शौचालय की राशि नहीं मिल रही है। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवादाता जीतेन्द्र यादव ने इस खबर को सुना और सबंधित अधिकारी तक इस खबर को पहुंचाया गया। श्याम बीर जी के सचिव का फ़ोन आया और इनके शौचालय के साथ इनका फोटो खींचा कर भेजा गया। इसका असर यह हुआ है कि श्याम बीर जी के शौचालय की राशि आ गयी। इससे श्याम बीर जी बहुत खुश है और निष्ठां स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रहे है।