मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला के पकारा ग्राम के निवासी श्याम बीर ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दिनांक 29/1/2021 को उनके द्वारा निष्ठां स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि इनको शौचालय की राशि नहीं मिल रही है। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवादाता जीतेन्द्र यादव ने इस खबर को सुना और सबंधित अधिकारी तक इस खबर को पहुंचाया गया। श्याम बीर जी के सचिव का फ़ोन आया और इनके शौचालय के साथ इनका फोटो खींचा कर भेजा गया। इसका असर यह हुआ है कि श्याम बीर जी के शौचालय की राशि आ गयी। इससे श्याम बीर जी बहुत खुश है और निष्ठां स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रहे है।
