Transcript Unavailable.
मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला से जितेंदर यादव ने निष्ठा वाणी के माध्यम से गोविन्द खुश्वाहा से साक्षात्कार लिया। गोविन्द ने बताया कि उनके द्वारा निष्ठा वाणी पर 11-07-2022 को एक खबर रिकॉर्ड करवाया था। जिसमें बताया गया था कि इनका पैन कार्ड काफी प्रयास करने के बाद भी नहीं बन पा रहा था और कार्ड नही बनने के कारण कई काम रुके हुए थे। इस खबर को मोबाईल वाणी के संवाददाता जितेंदर यादव ने तत्परता से लिया और एमपी ऑनलाइन पर संपर्क कर ,आवश्यक डॉक्युमेंट उपलब्ध करवा कर पैन कार्ड बनवा दिया । समस्या का समाधान होने से गोविन्द खुश्वाहा बहुत खुश हैं तथा निष्ठा स्वास्थ्य वाणी को धन्यवाद दे रहे हैं।
मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला से मनीष ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि लोगों को कोरोना बीमारी से बचाव के लिए कोरोना बचाव नियमों का पालन करना चाहिए और वैक्सीन अवश्य लगवाना चाहिए
साथियों, जब वैक्सीन बनाई जाती है तो उसमें किसी जीव के कुछ कमज़ोर या निष्क्रिय अंश होते हैं जो बीमारी का कारण बनते हैं. ये शरीर के 'इम्यून सिस्टम' को संक्रमण की पहचान कर उनके ख़िलाफ़ शरीर में एंटीबॉडी बनाने में मदद करते हैं. वैक्सीन लगने के कुछ वक़्त बाद ही आप उस बीमारी से लड़ने की इम्यूनिटी विकसित कर लेते हैं. कोविड वैक्सीन भी हमारे शरीर में यही काम करती है. ऐसे में अगर किसी को कोरोना हो भी जाए तो वह जल्दी ही उससे ठीक हो जाता है . साथियों, हमें ये बताएं कि आपके आसपास के लोग कोविड बचाव वैक्सीन के बारे में क्या सोचते हैं? और कोरोना के मामले कम होने के बाद लोग किस तरह की लापरवाही बरत रहे हैं? कहीं आप भी तो कोरोना को हल्के में नहीं ले रहे? खैर कोविड वैक्सीन के बारे में अपनी राय, सुझाव, अनुभव और किस्से... जो भी हैं.. उन्हें हम तक पहुंचाएं. ताकि और लोग भी उसे सुन सकें, सीख सकें.
Transcript Unavailable.
मध्य प्रदेश राज्य के गुना जिला से जीतेन्द्र यादव निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से बता रहे है कोरोना के समय में बच्चो का पूरा ध्यान रखना चाहिए। बच्चो को भड़ वाली जगह पर ना ले जाए ,मास्क पहनाये ,और हाथ अच्छे से धुलवाए और कोरोना का टिका अवश्य लगवाए। और गर्भवती महिलाओ को कोरोना का टिका नहीं लगवाना चाहिए
मध्य प्रदेश राज्य के गुना जिला से श्रोता निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से बता रहे है कोरोना से मुक्त रहने के लिए कोरोना वेक्सीन लेना बहुत जरुरी है और मास्क पहने और सेनेटाइजर का इस्तेमाल करे
मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला से विशाल यादव ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि इन्होने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज़ ले लिया है। लोगों से इनका आग्रह है कि बिना डरे सभी को कोरोना वैक्सीन लगवाना चाहिए
मध्यप्रदेश राज्य के जिला गुना से संजीत निष्ठा वाणी के माध्यम से बता रहे है कि उन्होंने कोरोना के दोनों टीके लगवा लिए है। आगे कह रहे है कि कोरोना से बचने के लिए टीकों का लगवाना बहुत जरूरी है,बता रहे है कि उन्होंने अभी तक बूस्टर डोज नहीं लगवाया है पर समय आने पर जल्द ही लगवा लेंगे
मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला से अमित ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि इन्होने कोरोना वैक्सीन का दोनों डोज़ ले लिया है। बूस्टर डोज़ में इन्हे डर लग रहा है। क्योंकि इन्होने सुना है कि बूस्टर डोज़ लगवाने से कई प्रकार की बीमारियाँ होती है
