शाहपुर पटोरी अनुमंडल क्षेत्र से गुजरने वाली गंगा नदी के जल स्तर में काफी वृद्धि दर्ज होने से अब खतरे के निशान से मां गंगा की जलस्तर 57 सेंटीमीटर नीचे है। जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली गंगा नदी के जल स्तर में काफी वृद्धि दर्ज हुई है जिससे आसपास बसे लोगों की बेचैनियां बढ़ चुकी है। सोमवार शाम 6:00 बजे की रिपोर्ट के अनुसार गंगा नदी का जलस्तर 44.93 मीटर है जो कि खतरे के निशान से काफी करीब पहुंच चुका है।

शाहपुर पटोरी अनुमंडल क्षेत्र के नवनिर्वाचित पंचायत के मुखिया का पंचायत उन्मुखीकरण कार्यक्रम के तहत तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ। जानकारी के अनुसार पंचायती राज विभाग बिहार सरकार के निर्देशानुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड स्थित ग्राम प्लेस भवन परिसर में आज सोमवार से शुरू हुए त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के नवनिर्वाचित मुखिया के तीन दिवसीय गैर आवासीय प्राम्भिक प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। मास्टर ट्रेनर के निर्वाहन आलोक कुमार एवं शंभू कुमार ने किया। मास्टर ट्रेनर ने मौजूद जनप्रतिनिधियों को जिला से आए प्रशिक्षक आलोक कुमार के द्वारा बिहार पंचायती राज अधिनियम के तहत जनप्रतिनिधियों के अधिकार एवं कर्तव्य को बताया गया। इस मौके पर पटोरी प्रखंड एवं मोहनपुर प्रखंड के दर्जनों मुखिया मौजूद थे।

मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला से राशि शर्मा निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से वेरीफाई अभियान के तहत सुनीता से साक्षात्कार लिया है। जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने कोरोना का दोनों टीका लगवा लिया है ,टीका लगवाने से उन्होंने कोई समस्या नहीं हुई केवल थोड़ी सी खुजली का एहसास हुआ। उन्होंने बताया कि वे बूस्टर डोज भी लगवाएंगी। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि अभी कोरोना पूरी तरह से नहीं गया है इसलिए सभी कोरोना टीका बूस्टर डोज अवश्य लगाएं।

मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला से राशि शर्मा निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से वेरीफाई अभियान के तहत नव्या से साक्षात्कार लिया है। जिसमें उन्होंने बताया कि हम सभी को वैक्सीनेशन करवाना चाहिए उन्होंने भी कोरोना का दोनों टीका लगवा लिया है, उन्होंने बताया कि कोरोना का टीका लगवाने से उन्हें कोई समसया नहीं आयी केवल हाथ में दर्द हुआ था। कोरोना काल के समय उनकी पढ़ाई रुक गयी थी क्यूंकि कक्षायें बंद थी।

दोस्तों, सही जानकारी ना हो तो कितनी परेशानी हो जाती है... अभी सुना ना आपने. इसलिए तो कहते हैं कि हर बात को वेरीफाइ जरूर करें. खैर अब आप बताएं कि अगर आपके घर में या आसपास कोई कोरोना संक्रमित हो तो उसकी मदद कैसे करेंगे? संक्रमित व्यक्ति से संक्रमण दूसरों में ना फैले इस​के लिए कौन कौन सी सावधानियां रखनी चाहिए? अगर आपके आसपास कोई कोरोना संक्रमित व्यक्ति है तो उसके साथ सभी का व्यवहार कैसा है? अपनी बात हम तक पहुंचाने के लिए फोन में अभी दबाएं नम्बर 3.

मध्य प्रदेश राज्य के गुना जिला से हमारी संवाददाता राशि शर्मा ने मोबाईल वाणी के माध्यम से कसुमल से कोरोना वैक्सीन विषय पर साक्षात्कार लिया। कसुमल ने बताया कि इन्होने कोरोना वैक्सीन का दोनों डोज़ और बूस्टर डोज़ ले लिया है। ये बिलकुल ठीक हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के गुना जिला से हमारे संवाददाता राशि शर्मा ने मोबाईल वाणी के माध्यम से गिरिराज से कोरोना वैक्सीन विषय पर साक्षात्कार लिया। गिरिराज ने बताया कि इन्होने कोरोना वैक्सीन का दोनों डोज़ ले लिया है। बूस्टर डोज़ उपलब्ब्ध नही है। सभी को बूस्टर डोज़ लगवाना चाहिए

मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला से जीतेन्दर यादव ने निष्ठा वाणी के माध्यम से पूरनलाल से साक्षात्कार लिया। पूरनलाल ने बताया कि उनके द्वारा निष्ठा वाणी पर 12-07-2022 को एक खबर रिकॉर्ड करवाया था। जिसमें बताया गया था कि उनका किसान सम्मान निधि सम्बंधित समस्या था। इस खबर को मोबाईल वाणी के संवाददाता ने सुनकर संज्ञान में लिया और सम्बंधित पटवारी अलका से संपर्क किया। आवश्यक डॉक्युमेंट उपलब्ध करवा कर गलत खाता क्रमांक को सही करवाया। समस्या का समाधान होने से से पूरनलाल बहुत खुश हैं तथा निष्ठा स्वास्थ्य वाणी को धन्यवाद दे रहे हैं।

मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला से देवेन चंदेल ने निष्ठा वाणी के माध्यम से दीपक मीणा से साक्षात्कार लिया। दीपक मीणा ने बताया कि उनके द्वारा निष्ठा वाणी पर 10-07-2022 को एक खबर रिकॉर्ड करवाया था। जिसमें बताया गया था कि इनका पैन कार्ड काफी प्रयास करने के बाद भी नहीं बन पा रहा था और कार्ड नही बनने के कारण कई काम रुके हुए थे। इस खबर को मोबाईल वाणी के संवाददाता ने सुनकर संज्ञान में लिया और सीएससी सेंटर पर जा कर ,आवश्यक डॉक्युमेंट उपलब्ध करवा कर पैन कार्ड बनवा दिया । समस्या का समाधान होने से दीपक मीणा बहुत खुश हैं तथा निष्ठा स्वास्थ्य वाणी को धन्यवाद दे रहे हैं।

मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला से देवेन चंदेल ने निष्ठा वाणी के माध्यम से ग्राम लुटियाई निवासी संजय से साक्षात्कार लिया। संजय ने बताया कि उनके द्वारा निष्ठा वाणी पर 14-07-2022 को एक खबर रिकॉर्ड करवाया था। जिसमें बताया गया था कि इनकाश्रमिक कार्ड काफी प्रयास करने के बाद भी नहीं बन पा रहा था। इस खबर को मोबाईल वाणी के संवाददाता ने सुनकर संज्ञान में लिया और सीएससी सेंटर पर आवश्यक डॉक्युमेंट उपलब्ध करवा कर, श्रमिक कार्ड बनवा दिया । समस्या का समाधान होने से संजय बहुत खुश हैं तथा निष्ठा स्वास्थ्य वाणी को धन्यवाद दे रहे हैं।