नमस्कार श्रोताओं, मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है रोजगार समाचार। यह नौकरी उन पुरुषों के लिए है जो वेर्डर स्कील्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में ऑफिस असिस्टेंट के पद पर कार्य करने के लिए इच्छुक हैं। इस पद पर नौकरी करने का कार्यस्थल A-230, एयरपोर्ट रोड ,तिलक नगर , लालघाटी इंदौर , मध्य प्रदेश होगा । इस पद के लिए वेतनमान 8 से 10,000 रुपये दिया जाएगा।वैसे पुरुष उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक पास किया हो और माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस का अच्छा ज्ञान रखता हो | इच्छुक उम्मीदवार आवेदन के लिए अपना बायोडाटा व्हाट्सएप नंबर 73895 39151 पर भेज सकते हैं।अधिक जानकारी के लिए आवेदन कर्ता वेबसाइट www.verdureskills.com पर जा सकते हैं। आवेदनकर्ताओ का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। तो साथियों,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी, तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक का बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ भी बाँट सकते हैं।धन्यवाद

मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला से जितेंद्र निष्ठा वाणी के माध्यम से हमारे श्रोता ओम यादव से साक्षात्कार ले रहे है।ओम का कहना है कि उनके द्वारा निष्ठा वाणी पर 26-08 -2022 को एक समस्या दर्ज करवाया गया था। खबर में बताया गया था कि उनका जाति प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा था जिस वजह से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस खबर को हमारे सामुदायिक संवाददाता जितेंद्र ने सुना तथा सुनने के बाद खबर को तत्पर्ता से लिया। खबर को सुनने के बाद सेवा केंद्र में संपर्क किया गया साथ ही उच्च अधिकारियों को समस्या से रूबरू कराया गया। अतः खबर का असर कुछ इस प्रकार हुआ कि अब ओम का जाती प्रमाण पत्र बन चूका है। अंत में खबर का असर होने से ओम बहुत खुश हैं तथा निष्ठा स्वास्थ्य वाणी को धन्यवाद दे रहे हैं

मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला से जितेंद्र यादव ने निष्ठा वाणी के माध्यम से राजीव से साक्षात्कार लिया। राजीव ने बताया कि उनके द्वारा निष्ठा वाणी पर 26-08-2022 को एक खबर रिकॉर्ड करवाया था। जिसमें बताया गया था कि इनका श्रमिक कार्ड काफी प्रयास करने के बाद भी नहीं बन पा रहा था। इस खबर को मोबाईल वाणी के संवाददाता ने सुनकर संज्ञान में लिया और सीएससी सेंटर पर आवश्यक डॉक्युमेंट उपलब्ध करवा कर, श्रमिक कार्ड बनवा दिया । समस्या का समाधान होने से राजीव बहुत खुश हैं तथा निष्ठा स्वास्थ्य वाणी को धन्यवाद दे रहे हैं।

मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला के निवासी अनिल ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दिनांक 27 /08 /2022 को उनके द्वारा निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि उनका बैंक खाता नहीं बन रहा है। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवाददाता जीतेन्द्र यादव ने इस खबर को सुना और सम्बंधित बैंक जा कर अनिल का बैंक खाता खुलवा दिया है। समस्या का समाधान होने से अनिल बहुत खुश है और निष्ठा स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रहे है। 

Transcript Unavailable.

मध्यप्रदेश राज्य के जिला गुना से संजीव निष्ठा वाणी के माध्यम से बता रहे है कि उनका आयुष्मान कार्ड नहीं बन रहा था । इस खबर को उन्होंने 26/08/2022 को निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर प्रसारित करवाया था। इसके बाद मोबाइल वाणी के संवाददाता के द्वारा सी एस सी सेंटर में संपर्क करके और उनका डॉक्युमेंट ले जाकर उनका आयुष्मान कार्ड बनवा दिया गया है जिसके लिए वे निष्ठा स्वास्थ्य वाणी का धन्यवाद दे रहे हैं।

Transcript Unavailable.

मध्यप्रदेश राज्य के जिला गुना से जितेंद्र मनीष से बात कर रहे है। मनीष का कहना है कि उनके द्वारा निष्ठा वाणी पर दिनांक 26-08-2022 को एक खबर प्रसारित किया गया था। कबर में बताया गया था कि उनका श्रमिक कार्ड काफी कोशिश करने के बाद भी नहीं बन पा रहा था। खबर को प्रकाशित करने के बाद हमारे सामुदायिक संवाददाता द्वारा समस्या को संज्ञान में लिया गया तथा सीएचसी सेंटर में जा कर मनीष का श्रमिक कार्ड बनवा दिया।खबर का असर कुछ इस प्रकार हुआ कि आज दिनांक 30-08-2022 को मनीष का श्रमिक कार्ड बन चूका है जिससे वो बहुत खुश हैं तथा मोबाइल वाणी को धन्यवाद कर रहे हैं।

मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला से जितेंदर यादव ने मोबाईल वाणी के माध्यम से दीपक से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि उनके आधार कार्ड में उन्हें जन्मतिथि सही करवाना था पर काफी कोशिश करने के बाद भी सही नहीं हो पा रहा था।दीपक ने इस खबर को दिनांक 26-08-2022 को निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर प्रसारित किया था।खबर प्रसारित करने के बाद हमारे सामुदायिक संवाददाता ने खबर को संज्ञान में लिया तथा सीएचसी सेंटर जा कर वाहा सारे दस्तावेज उपलब्ध करा कर आधार कार्ड में सही जन्मतिथि मार्कशीट के द्वारा जमा कर दिया । अतः खबर का असर कुछ इस प्रकार हुआ कि आज दिनांक 30-08-2022 को अब दीपक का आधार कार्ड में सही जन्मतिथि जुड़ चूका है जिससे वो बहुत खुश हैं तथा निष्ठा वाणी को धन्यवाद कर रहे हैं।

मध्यप्रदेश राज्य के जिला गुना से जितेंद्र मगल से साक्षात्कार ले रहे है।मंगल का कहना है कि उनके द्वारा निष्ठा वाणी पर कुछ दिन पहले एक खबर प्रसारित किया गया था। खबर में बताया गया था कि उनके क्षेत्र में चारो तरफ बहुत गन्दगी फैली थी जिससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस खबर को मोबाइल वाणी पर प्रसारित किया गया साथ ही हमारे सामुदायिक संवाददाता द्वारा नगर पालिक को समस्या से रूबरू कराया गया।अतः खबर का असर कुछ इस प्रकार हुआ कि आज दिनांक 30-08-2022 को सभी कचड़े से भरे जगहों को साफ़ करवा दिया गया है जिससे लोग बहुत खुश हैं और निष्ठा वाणी को धन्यवाद कर रहे हैं।