मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला के निवासी गोविन्द कुशवाहा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दिनांक 07/05/2022 को उनके द्वारा निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि उनका मूल निवासी प्रमाण पत्र नहीं बन रहा है। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवाददाता जीतेन्द्र यादव ने इस खबर को सुना और लोक सेवा केंद्र जा कर गोविन्द का मूल निवासी प्रमाण पत्र बनवा दिया है। समस्या का समाधान होने से गोविन्द बहुत खुश है और निष्ठा स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रहे है।