मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला से जितेंदर यादव निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से प्रियंका से साक्षात्कार लिया है। प्रियंका ने बताया कि दिनांक 28-04-2022 को उनके द्वारा निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि उनका आधार कार्ड में जन्म की तारीख सही नहीं हो रहा है । जिसके बाद निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के टीम ने इस खबर को सुना और खबर को संज्ञान में लेते हुए सी एस सी केंद्र से संपर्क कर प्रियंका के आधार कार्ड में जन्म की तारीख सही करवा दिया। समस्या का समाधान होने से प्रियंका बहुत खुश है और निष्ठा स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रही हैं ।
