मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला के निवासी कृष्ण मान यादव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि उनके द्वारा निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर 15-04 -2022 को एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि इनका जाति प्रमाण पत्र नहीं बन रहा है। इस खबर को मोबाइल वाणी के संवाददाता जीतेन्दर यादव ने सुना और लोक सेवा केंद्र में संपर्क कर, जाती प्रमाण पत्र बनवा दिया। समस्या का समाधान होने से कृष्ण मान बहुत खुश हैं और निष्ठा स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रहे हैं।
