मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला के निवासी अंकित जोशी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि उनके द्वारा निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर 13 -04-2022 को एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि इनका आधार कार्ड से मोबाईल नंबर नही जुड़ पा रहा था। खबर को सुनकर मोबाइल वाणी के संवाददाता जीतेन्दर यादव ने सीएससी सेंटर में संपर्क कर के आधार कार्ड से मोबाईल नंबर लिंक करवा दिया है। समस्या का समाधान होने से अंकित बहुत खुश हैं और निष्ठा स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रहे हैं ।