मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला से दीपक लोधा निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से बता रहे है कि वे निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के नियमित श्रोता है. उन्होंने निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर चल रहे कार्यक्रम को सुना जिसमें कोरोना से बचने की जानकारी , दूषित जल से होने वाले नुक्सान की जानकारी के साथ साथ नियमित हाथों की सफाई के बारे में जानकारी मिला। दीपक लोधा का कहना है कि जानकारी मिलने के बाद उन्होंने इसे अपने दैनिक जीवन में भी लागु किया है वे अब समय समय पर अपने हाथों को साफ करते हैं और कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करते हैं। निष्ठा स्वास्थ्य वाणी से मिली जानकारी के लिए वे निष्ठा स्वास्थ्य वाणी का धन्यवाद करते हैं।
