मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला के निवासी शिशुपाल लोधा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दिनांक 22/02/2022 को उनके द्वारा निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि उनका आय प्रमाण पत्र नहीं बन रहा है। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवाददाता जीतेन्द्र यादव ने इस खबर को सुना और लोक सेवा केंद्र में संपर्क किया और शिशुपाल लोधा का आय प्रमाण पत्र बनवा दिया है। समस्या का समाधान होने से शिशुपाल लोधा बहुत खुश है और निष्ठा स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रहे है।
