मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला के निवासी ओम प्रकाश ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दिनांक 20/02/2022 को उनके द्वारा निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि उनका श्रमिक कार्ड नहीं बन रहा है। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवाददाता जीतेन्द्र यादव ने इस खबर को सुना और सम्बंधित सी एस इ सेंटर जा कर ओम प्रकाश का श्रमिक कार्ड बनवा दिया है। समस्या का समाधान होने से ओम प्रकाश बहुत खुश है और निष्ठा स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रहे है।
