मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला से जीतेन्द्र यादव ने निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से मुकेश अहिरवार से साक्षात्कार लिया है । जिसमें में उन्होंने बताया कि उनके द्वारा दिनांक 7/02/2022 को एक समस्या रिकॉर्ड करायी गयी थी। जिसमें उन्होंने बतया था कि उनका मूल निवासी प्रमाण पत्र नहीं बना रहा है। जिसके बाद निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के संवादाता जीतेन्द्र यादव ने इस खबर को सुना और जन लोक सेवा केंद्र में संपर्क कर इनका दस्तावेज जमा कराया और मुकेश अहिरवार का मूल निवासी प्रमाण पत्र बनवा दिया है।समस्या का समाधान होने से मुकेश अहिरवार बहुत खुश है और निष्ठा स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रहे है।
