मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला से जीतेन्द्र यादव ने निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से ब्रजेश से साक्षात्कार लिया है । जिसमें में उन्होंने बताया कि उनके द्वारा दिनांक 27/01/2022 को निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करायी गयी थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि उनका आधार कार्ड नहीं बन रहा है। जिसके बाद निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के संवादाता जीतेन्द्र यादव ने इस खबर को सुना और सम्बंधित सी एस सी सेंटर सेंटर जा कर ब्रजेश का आधार कार्ड बनवा दिया है। समस्या का समाधान होने से ब्रजेश बहुत खुश है और निष्ठा स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रहे है।