मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला के निवासी निखिल लोधा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दिनांक 13/01/2022 को उनके द्वारा निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि उनका समग्र आईडी में नाम जुड़वाना है। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवादाता जीतेन्द्र यादव ने इस खबर को सुना और सचिव से संपर्क किया और डॉक्यूमेंट उपलब्ध करवाकर उनका समग्र आई डी में नाम जुड़वा दिया गया। समस्या का समाधान होने से निखिल लोधा बहुत खुश है और निष्ठा स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रहे है।
