मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला के निवासी सोनू राव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दिनांक 13/01/2021 को उनके द्वारा निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि उनके गांव का हैंडपंप खराब हो गया था । जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवादाता ने इस खबर को सुना और पी एच इ विभाग में संपर्क किया और गांव का हैंडपंप ठीक करवाया गया। समस्या का समाधान होने से सोनू राव बहुत खुश है और निष्ठा स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रहे है।
