मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला के निवासी संजीव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दिनांक 05/01/2022को उनके द्वारा निष्ठां स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि उनका आय प्रमाण पत्र नहीं बन रहा है। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवाददाता जीतेन्द्र यादव ने इस खबर को सुना और सम्बंधित लोक सेवा केंद्र जा कर संजीव का आय प्रमाण पत्र बनवा दिया है। समस्या का समाधान होने से संजीव बहुत खुश है और निष्ठां स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रहे है।
