मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला के निवासी भगवत लोधा जी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दिनांक 8/11/2021 को उनके द्वारा निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि उनका बैंक अकाउंट नहीं खुल रहा है। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवादाता ने इस खबर को सुना और सम्बंधित बैंक में संपर्क कर के इनका बैंक अकाउंट खुलवा दिया है। समस्या का समाधान होने से भगवत लोधा जी बहुत खुश है और निष्ठा स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रहे है।
