मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला के निवासी सुरेश कुशवाहा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दिनांक 06/12/2021 को उनके द्वारा निष्ठां स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि उनके बच्चे का आधार कार्ड नहीं बन रहा है। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवादाता जीतेन्द्र यादव ने इस खबर को सुना और सम्बंधित सी एस इ सेंटर जा कर इनके बच्चे का आधार कार्ड बनवा दिया है। समस्या का समाधान होने से सुरेश कुशवाहा जी बहुत खुश है और निष्ठां स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रहे है।
