मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला से राजकुमार यादव मोबाईल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं उनके दोनों बच्चों का नाम समग्र आई डी में नहीं जुड़ा है इसके लिए उन्होंने निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर 19/11/2021 को समस्या प्रसारित करवाई थी। इसके बाद हमारे संवाददाता ने इस समस्या को संज्ञान में लेते हुए सम्बंधित अधिकारी से संपर्क कर इनके बच्चों का नाम जुड़वा दिया। अब उनके बच्चों का राशन मिलने लगा है इसके लिए उन्होंने निष्ठा स्वास्थ्य को धन्यवाद दिया है