मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला के निवासी राजू जी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दिनांक16/11/2021 को उनके द्वारा निष्ठां स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि उनके बैंक खाते का होल्ड लगा हुआ है। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवादाता ने इस खबर को सुना और सम्बंधित बैंक में जा कर इनके बैंक खाते का होल्ड हटवा दिया है। समस्या का समाधान होने से राजू यादव जी बहुत खुश है और निष्ठा स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रहे है।
