मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला के सरवरपुर ग्राम से जीतेन्द्र यादव ने मोबाईल वाणी के माध्यम से राजवीर यादव जी से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि वे निष्ठा स्वास्थय वाणी की नियमित श्रोता है, निष्ठा स्वास्थय वाणी सुनने के बाद राजवीर जी को कोरोना से बचाव और टीकाकरण के बारे में जानकारी मिली। जानकारी मिलने के बाद राजवीर जी ने अपना टीकाकरण करवा लिया है। जिसके लिए वे निष्ठा स्वास्थ्य वाणी को धन्यवाद दे रहे हैं।