मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला के ख़ास खेड़ा ग्राम के निवासी विष्णु यादव जी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दिनांक 08/10/2021 को उनके द्वारा निष्ठां स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि उनका बैंक अकाउंट चालू नहीं हो रहा है। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवादाता जीतेन्द्र यादव ने इस खबर को सुना और सम्बंधित बैंक में जा कर इनका अकाउंट चालू करवाया। समस्या का समाधान होने से विष्णु यादव जी बहुत खुश है और निष्ठां स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रहे है।