मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला से जीतेन्दर यादव ने मोबाईल वाणी के माध्यम से गोपाल यादव से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया वे निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के नियमित श्रोता हैं और इसे सुनकर उनके जीवन में बहुत बदलाव आया है। उन्होंने बताया निष्ठा स्वास्थ्य वाणी सुनकर उन्हें कई प्रकार की बीमारियों से बचाव की जानकारी मिली। साथ ही गर्भवती महिला के खान पान की पूरी जानकारी मिली जो उनके लिए काफी लाभकारी है। इसके लिए वे निष्ठा स्वास्थ्य वाणी को धन्यवाद दे रहे हैं।