मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला से संजीव अहिरवार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि उनका श्रमिक कार्ड नहीं बन रहा था। इससे सम्बंधित एक खबर 9/10/2021 को मोबाइल वाणी पर रिकॉर्ड कराई गयी थी। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवादाता ने इनकी सहायता की और सीएससी सेंटर में संपर्क कर के संजीव अहिरवार का श्रमिक कार्ड बनवा दिया है। इसके लिए वे मोबाइल वाणी को धन्यवाद देते हैं
